
वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने देश की जनता और कानून प्रवर्तन के बीच विश्वास बनाने के लिए पुलिस सुधार के संबंध में एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए।
बाइडेन ने बुधवार को कहा,'यह एक उपाय है कि हम इस देश को सही दिशा में ले जा सकते हैं।
व्हाइट हाउस ने एक अलग बयान में कहा कि श्री बाइडेन का कार्यकारी आदेश अमेरिकी अटॉर्नी जनरल को एक राष्ट्रीय डेटाबेस स्थापित करने का निर्देश देता है, जिसमें पुलिस कदाचार के रिकॉर्ड शामिल होंगे, जिसका उपयोग सभी संघीय एजेंसियों द्वारा कर्मियों की स्क्रीनिंग के लिए किया जाएगा। (यूनिवार्ता/स्पूतनिक)
Published : 26 May 2022, 1:07 PM IST
Topics : Joe Biden Police Reform Executive Order अमेरिकी राष्ट्रपति कानून प्रवर्तन जो बाइडेन पुलिस सुधार कार्यकारी आदेश हस्ताक्षर