
नयी दिल्ली: भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी कुलदीप द्विवेदी को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) में उप महानिरीक्षक (डीआईजी) नियुक्त किया गया।
वह वर्तमान में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के उप महानिदेशक के पद पर तैनात हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार आदेश के मुताबिक, कार्मिक मंत्रालय ने 17 जनवरी 2026 तक आईटीबीपी के डीआईजी पद पर तैनात द्विवेदी को मौजूदा पद से हटाकर सीबीआई के उप महानिरीक्षक पद पर स्थानांतरित करने की मंजूरी दे दी है।
Published : 19 September 2023, 6:23 PM IST
Topics : उप महानिरीक्षक कुलदीप द्विवेदी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो डीआईजी नयी दिल्ली नियुक्त भारतीय पुलिस सेवा वरिष्ठ अधिकारी