
कश्मीर: जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा हिंसक वारदातें जारी है। आतंक की सभी हदों को लांघते हुए आतंकवादियों ने पुलिस कर्मियों के 7 परिजनों को अगवा कर दिया है। आतंकवादियों ने पुलिस कर्मियों के कम से कम 5 परिजनों को शोपियां, कुलगाम, अनंतनाग और अवंतिपोरा से अगवा किया गया। माना जा रहा है कि सुरक्षाकर्मियों द्वारा दस आतंकियों की हिटलिस्ट जारी करने के कारण बौखलाये आतंकियों ने इस घटना को अंजाम दिया।
हालांकि स्थानीय पुलिस ने अपहरण कि इस घटना पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। गांदरबल से भी पुलिसकर्मी के परिजन को अगवा किया गया था, जिन्हें आंतकवादियों ने बुरी तरह पिटाई करने के बाद छोड़ दिया है।
माना जा रहा है आतंकवादियों ने बदले लेने के इरादे से इस घटना को अंजाम दिया। आतंकियों द्वार अगवा किये गये सभी लोग पुलिसकर्मियों के बेटे-भाई और परिजन हैं। अगवा किये गये लोगों की तलाश के लिये के लिए एक बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा चुका है। सभी लोग दो दिनों के अंदर अलग-अलग क्षेत्रों के अगवा किया गया।
Published : 31 August 2018, 11:43 AM IST
Topics : Jammu Kashmir kidnapped अपहरण जम्मू कश्मीर पुलिस सुरक्षा बल