
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में अधिकारियों ने मंगलवार को एक कथित मादक पदार्थ तस्कर की अचल संपत्ति कुर्क कर ली है।
पिछले कुछ दिनों में इस तरह की यह दूसरी कार्रवाई है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक उन्होंने बताया कि कुलगाम के बुचरु इलाके में बरकतुल्ला मीर का निर्माणाधीन घर स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम-1985 के तहत कुर्क किया गया है।
अधिकारी ने बताया कि स्वामी इस संपत्ति को बेच/पट्टे पर नहीं दे सकता या किसी और को हस्तांतरित नहीं कर सकता।
इससे पहले, पुलिस ने सोमवार को कथित मादक पदार्थ तस्कर कुलगाम के खुदवानी कैमोह निवासी माशूक अहमद शेख की 625 वर्ग फुट की संपत्ति कुर्क की थी।
Published : 16 January 2024, 4:02 PM IST