डुमरियागंज (सिद्दार्थनगर) से लोकसभा का चुनाव जीते भाजपा के वरिष्ठ सांसद व पूर्व मंत्री जगदंबिका पाल ने डाइनामाइट न्यूज़ से जीएसटी लांच होने के तुरंत बाद संसद भवन में बातचीत की।
नई दिल्ली: जीएसटी का लांच होना देश के लिए ऐतिहासिक क्षण है। यह कहना है डुमरियागंज (सिद्दार्थनगर), यूपी से लोकसभा का चुनाव जीते भाजपा के वरिष्ठ सांसद व पूर्व मंत्री जगदंबिका पाल का।
उन्होंने डाइनामाइट न्यूज़ से जीएसटी लांच होने के तुरंत बाद संसद भवन में बातचीत की और कहा कि इससे व्यापारियों को चिंतित होने की जरुरत नही है। इसके बारे में शक आने वाले समय में दूर हो जायेगा।
Published : 1 July 2017, 8:20 PM IST
Topics : जगदंबिका पाल जीएसटी डुमरियागंज भाजपा मोदी सरकार