
महराजगंज: बिना बाढ़ पीड़ितों के बीच गये सिर्फ हेलीकॉप्टर से क्या बाढ़ पीड़ितों का दर्द जाना जा सकता है? य़े सवाल जिले के बाढ़ पीड़ित पूछ रहे हैं सिंचाई एवं जलशक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह से?
कहने को तो मंत्री जी बुधवार को जिले के दौरे पर थे लेकिन उनका ये दौरा बाढ़ पीड़ितो के लिहाज से बेहद निराशाजनक रहा।
भले ये ये दौरा बाढ़ पीड़ितों के लिए निराशाजनक रहा हो लेकिन जिले के सिंचाई विभाग के डकैत इंजीनियरों के लिए यह मन-मांगी मुराद वह भी घर बैठे दे गया।
हेलीकाप्टर के दौरे से जब मंत्री जी फुर्सत पाये तो कलेक्ट्रेट में सीना चौड़ा कर पहले तो सलामी ली फिर अफसरों के साथ सरकारी बैठक। जब इससे निजात मिली तो पहले से लिखी स्क्रिप्ट के मुताबिक प्रेस वार्ता।
चंद घंटे के हवा-हवाई दौरे के बाद मंत्री ने डकैत इंजीनियरों की जमकर पीठ थपथपायी। मंत्री को क्यों नहीं इंजीनियरों की काली-करतूत दिखायी दी? क्यों नहीं बाढ़ पीड़ितों की समस्या दिखायी दी? यह सवालों के घेरे में है।
Published : 1 September 2021, 9:08 PM IST
Topics : इंजीनियर गोरखपुर बाढ़ महराजगंज महेन्द्र सिंह लखनऊ सिंचाई मंत्री