एक बार फिर सुनामी ने यहां मचाई तबाही.. 168 लोगों की मौत, 745 घायल

इंडोनेशिया में आई सुनामी से अब तक 168 लोगों की मौत हो गई है और लगभग 745 लोग घायल हो गये। यह भयंकर हादसा अनाक क्राकाटाओ ज्वालामुखी के फटने के बाद हुआ है। डाइनामाइट न्यूज की रिपोर्ट..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 23 December 2018, 5:03 PM IST

जकार्ता: इंडोनेशिया के पश्चिम में जावा और सुमात्रा के मध्य स्थित सुन्डा जलसंधि क्षेत्र में सुनामी के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 168 और घायलों की संख्या बढ़कर 745 हो गयी है। इंडोनेशिया की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने रविवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: दर्दनाक हादसा: कॉलेज बस खाई में गिरी.. 23 लोगों की मौत, 14 घायल 

फाइल फोटो

सुनामी से जावा में बांटेन प्रांत का पांडेगलांग जिला सबसे बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के दक्षिण पश्चिम में स्थित लोकप्रिय बीच और उजुंग कुलोंग राष्ट्रीय उद्यान भी सुनामी के सबसे बुरी तरह प्रभावित क्षेत्र में शामिल है।

यह भी पढ़ें: स्पेन के तट पर फंसी शरणार्थियों की नावें बचायी गयीं, 25 मरे, 12 लापता

आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार सुनामी शनिवार रात स्थानीय समयानुसार नौ बजकर 27 मिनट पर सुन्डा जलसंधि समेत बांटेन प्रांत के पांडेगलांग एवं सेरांग जिलों और लाम्पुंग प्रांत के दक्षिण लाम्पुंग से टकरायी।

प्रशासन ने आशंका जतायी है कि अनाक क्राकातोआ ज्वालामुखी फटने से और समुद्र के नीचे चट्टानें खिसकने के कारण समुद्र की लहरें ऊंची उठी और उसने सुनामी का रूप ले लिया।

यह भी पढ़ें: गूगल-फेसबुक ने किया नियमों का उल्लंघन.. लगा 455,000 डॉलर का जुर्माना

इंडोनेशिया के मौसम और भूगोल एजेंसी प्रमुख द्विकोरिता कर्णावती ने पत्रकारों को कहा कि सुनामी का कारण अनाक क्राकातोआ ज्वालामुखी फटना है।
कर्णावती के हवाले से कहा हमारा अनुमान है कि ज्वालामुखी फटने से समुद्र के नीचे चट्टानों की परत खिसक गयी जिसके परिणामस्वरूप सुनामी आयी है।

 

Published : 
  • 23 December 2018, 5:03 PM IST

No related posts found.