Cyclone Warning: देश के पश्चिमी तट पर तूफान की चेतावनी, अरब सागर में बन रहा चक्रवात

अरब सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है और यह धीरे-धीरे यह पूर्वी-मध्य अरब सागर के ऊपर एक चक्रवात में बदल सकता है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की यह पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 13 May 2021, 11:21 AM IST

नई दिल्ली: अरब सागर में चक्रवात बनने के कारण भारत के पश्चिमी तट पर तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस आशंका के चलते भारतीय मौसम विभाग के अलावा इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) ने मछुआरों को समुद्र में न जाने और करीबी बंदरगाह पर वापस जाने की चेतावनी देने के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। इस संभावित समुद्री तूफान से कई राज्य प्रभावित हो सकते हैं।   

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार अरब सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है और यह धीरे-धीरे 16 मई तक यह पूर्वी-मध्य अरब सागर के ऊपर एक चक्रवात में बदल सकता है। चक्रवात के प्रभाव वाले क्षेत्रों में केरल, कर्नाटक, लक्षद्वीप, गोवा और महाराष्ट्र के तट शामिल हैं। इसके चलते 14 मई और 15 मई को इनमें से कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

इस बीच केरल सरकार ने समुद्र तटों पर मछली पकड़ने की गतिविधियों को अभी रोकने का आदेश जारी कर दिया है। हालांकि केरल चक्रवात के रास्ते में नहीं होगा, लेकिन, जिसके चलते केरल सरकार बेहद सतर्क है। केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (KSDMA) ने सेना, नौसेना, IAF, तटरक्षक बल और NDRF के साथ तैयारियों की बैठकें की हैं।

भारतीय मौसम विभाग ने अरब सागर पर एक कम दबाव वाले क्षेत्र के पैदा होने की चेतावनी जारी की है, जिसके चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। इसके मद्देनजर मछली पकड़ने की गतिविधियों को फिलहाल रोक दिया गया है और मछुवारों के लिये चेतावनी जारी कर दी गई है।

Published : 
  • 13 May 2021, 11:21 AM IST

No related posts found.