History of February 6: आज ही के दिन हुई थी सिंगापुर की खोज, जानें क्या-क्या हुआ 6 फरवरी के दिन

वर्ष के 365 दिन इतिहास की किताब के 365 पन्ने हैं और हर पन्ने में उस तारीख की अच्छी बुरी घटनाएं दर्ज हैं। इतिहास के इन्हीं पन्नों में से जानिये आखिर क्या-क्या हुआ था 6 फरवरी को।

Updated : 6 February 2023, 12:24 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: वर्ष के 365 दिन इतिहास की किताब के 365 पन्ने हैं और हर पन्ने में उस तारीख की अच्छी बुरी घटनाएं दर्ज हैं। इतिहास के इन्हीं पन्नों में से जानिये आखिर क्या-क्या हुआ था 6 फरवरी को।

1715 - स्पेन और पुर्तग़ाल के बीच युद्ध समाप्त हुआ।

1716 -ब्रिटेन और हालैंड के बीच गठबंधन का नवीनीकरण।

1778 - ब्रिटेन ने फ़्रांस के ख़िलाफ़ जंग का ऐलान किया। फ़्रांस ने अमेरिका को मान्यता प्रदान की।

1788 - मैसाचुसेट्स संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान को मानने वाला छठा राज्य बना।

1819 - सर थॉमस स्टैमफ़र्ड रैफ़ेल्स ने सिंगापुर की खोज की।

1833 - ओट्टो आधुनिक समय में यूनान के पहले सम्राट बने।

1869 - यूनान क्रीट छोड़ने को राजी हुआ।

1891 - उड़ान के क्षेत्र में अग्रणी डच-एंटन हरमान फ़ोकर का जन्म।

1899 - स्पेन ने क्यूबा प्यूटो रिको गुआम और फिलीपींस अमरीका को सौंप दिए।

1911 - अमेरिका के एरिजोना में पहला वृद्धाश्रम खोला गया।

1918 - तीस वर्ष से अधिक की आयु की महिलाओं को ब्रिटेन में मतदान करने का अधिकार मिला।

1922 - कार्डिनल एशिले रैट्टी पोप चुने गए।

1941 - ब्रिटिश सेना ने लीबिया के बेनगाजी शहर पर क़ब्ज़ा किया।

1942 - द्वितीय विश्वयुद्ध:यूनाइटेड किंगडम ने थाईलैंड के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।

1951 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

1952 - ब्रिटेन नरेश जार्ज छठवें के निधन के बाद एलिजाबेथ द्वितीय गद्दी पर बैठीं।

1959 - अन्ना चांडी केरल उच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश बनीं।

1968 - फ्रांस के ग्रेनोबल शहर में दसवें शीतकालीन ओलंपिक खेल शुरु।

1985 - ब्रिटिश उपन्यासकार जेम्स हेडली चेइज का स्विट्जलैंड में निधन।

1987 - जस्टिस मैरी गॉडरन आस्ट्रेलियाई हाई कोर्ट की जज बनने वाली पहली महिला बनीं।

1989 - पूर्वी यूरोप में साम्यवाद को समाप्त करने की दिशा में पोलैंड में गोलमेज वार्ता की शुरुआत।

1993 - टेनिस के जाने माने खिलाड़ी आर्थर ऐश का निधन।

1994 - पाकिस्तान में सार्वजनिक फ़ांसी पर प्रतिबंध लागू।

1997 - इक्वाडोर की कांग्रेस ने राष्ट्रपति अब्दाला बुकारम को अपदस्थ कर दिया।

1999 - देश का पहला पेस मेकर बैंक कोलकाता में स्थापित।

2000 - विदेश मंत्री टारजा हैलोनेन फ़िनलैंड की प्रथम महिला राष्ट्रपति चुनी गईं।

2001 - वरिष्ठ कांग्रसी नेता वी.एन. गाडगिल का निधन।

2002 - पर्ल अपहरण काण्ड में जैश-ए-मोहम्मद के उमर शेख़ की तलाश।

2003 - अमेरिकी सीनेट की विदेश संबंध समिति ने रूस के साथ एटमी हथियार संधि का अनुमोदन किया।

2004 - तेरहवीं लोकसभा भंग।

2005 - ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराकर त्रिकोणीय एक दिवसीय श्रृंखला जीती।

2007 - अमेरिका के इमोरी विश्वविद्यालय ने दलाई लामा को प्रोफ़ेसर नियुक्त किया।

2008 - प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आइसलैण्ड के राष्ट्रपति रैग्ना ग्रिमसन से बात-चीत की।

2009 - भारत ने नेपाल के साथ लगी अपनी सीमा पर तीन बड़े बाँधों के निर्माण के लिए 9.45 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी।

2017 - वीके शशिकला तमिलनाडु की तीसरी महिला मुख्यमंत्री नियुक्त।

Published :  6 February 2023, 12:24 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement