DN Exclusive: भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट

अमरनाथ यात्रा के दौरान हुए आंतकी हमलों को बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 11 July 2017, 12:37 PM IST

महराजगंज: जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के दौरान हुए आंतकी हमलों को बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। बोर्डर पर एसएसबी और लोकर पुलिस ने चेकिंग अभियान, बॉर्डर गस्त समेत सुरक्षा के अन्य जरूरी उपाय और तेज कर दिये हैं। इसके अलावा जम्मू कश्मीर में पकड़े गये लश्कर आंतकी के तार उत्तर प्रदेश से जुड़े होने के कारण भी राज्य में  संदिग्धों की धर-पकड़ के लिए सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: महराजगंज: 15 दिन में तीसरी बार टूटा महाव नदी का बांध

उत्तर प्रदेश से लगने वाली नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था के उपाय में बड़े बदलाव कर दिये गये हैं।ये उपाय एसएसबी ( सशस्त्र सुरक्षा बल) और लोकर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से किये जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: महराजगंज: छापेमारी के विरोध में एसपी से मिले होटल मालिक

दरअसल पुलिस और सुरक्षा बलों को आशंका है कि जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों पर आंतकवादी हमलों के बाद चरमपंथी अपने सुगम आवागमन समेत तमाम तरह के गलत उद्देशयों हेतु बार्डर का इस्तेमाल कर सकते हैं। बार्डर पर इस तरह की संदिग्ध गतिविधियां पहले भी पकड़ी जा चुकी है।

Published : 
  • 11 July 2017, 12:37 PM IST

No related posts found.