अमेरिका में फैक्ट्री में गोलीबारी, 1 की मौत

अमेरिका के टेनेसी राज्य में गोलीबारी की घटना में एक महिला की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 12 April 2017, 11:50 AM IST

वाशिंगटन: अमेरिका के टेनेसी राज्य में गोलीबारी की घटना में एक महिला की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। एक रिपोर्ट के अनुसार, गोलीबारी की यह घटना कुकविले शहर में स्थित एक कारखाने की पार्किं ग में हुई।

स्थानीय पुलिस ने बताया कि गोलीबारी की इस घटना के पीछे का कारण 'घरेलू हिंसा' माना जा रहा है और गोली चलाने वाली महिला की मौत हुई है। 

कुकविले पुलिस ने कहा कि गोलीबारी जिस जगह हुई, वह स्थान अब सुरक्षित है और यहां जनता के लिए कोई खतरा नहीं है।   (आईएएनएस)

Published : 
  • 12 April 2017, 11:50 AM IST

No related posts found.