
हिम्मतनगर: गुजरात के हिम्मतनगर में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे मगनभाई सोलंकी की उम्मीदवारी से ज्यादा उनकी ढाई फुट लंबी मूछों की चर्चा हो रही है।
मिलिए साबरकांठा जिले की हिम्मतनगर सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे मगनभाई सोलंकी (57) से, जिन्हें लोग उनके नाम से ज्यादा उनकी ढाई फुट लंबी मूंछों की वजह से पहचानते हैं। फिलहाल वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ हैं। (भाषा)
Published : 1 December 2022, 5:35 PM IST