
लखनऊ: क्रिकेट विश्व कप में आज भारत और इंग्लैंड के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने भारत के खिलाफ वनडे विश्व कप के मैच में रविवार को यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
भारत की ओर से रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने बल्लेबाजी की शुरूआत करने उतरे हैं। इंग्लैंड की ओर से पहला ओवर डेविड विली ने किया है।
दोनों टीम ने अपनी अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है।
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे विश्व कप के इस मैच को लेकर टीम इंडिया के फैंस में जबरदस्त जोश है।
इस मैच को देखने के लिये स्टेडियम में कई हस्तियां पहुंची है।
Published : 29 October 2023, 2:08 PM IST
Topics : ICC world cup INDIA vs ENGLAND Lucknow इकाना स्टेडियम इंग्लैंड उत्तर प्रदेश क्रिकेट विश्व कप मैच टीम इंडिया भारत लखनऊ