लखनऊ: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्‍यपाल से की मुलाकात

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को यूपी के राज्‍यपाल राम नाईक से राजभवन जाकर मुलाकात की।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 12 May 2017, 7:26 PM IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक से आज सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात की। जानकारी के मुताबिक राज्यपाल ने अखिलेश यादव को राजभवन में चाय पर आमंत्रित किया था। 

 

राज्यपाल औऱ पूर्व सीएम

इस दौरान राज्यपाल ने अखिलेश यादव से आगामी 15 मई को आहूत विधान मण्डल के संयुक्त सत्र के बारे में भी विचार-विमर्श किया। यादव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और विधान मण्डल गुट के नेता भी हैं।

नयी सरकार के गठन के पश्चात् राज्य विधान मण्डल का यह पहला सत्र होगा। संसदीय परम्परा के अनुसार राज्यपाल साल की पहली बैठक में विधान परिषद एवं विधान सभा के एक साथ समवेत संयुक्त सत्र को सम्बोधित करते हैं।

Published : 
  • 12 May 2017, 7:26 PM IST

No related posts found.