Maharajganj: लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर फरेंदा पुलिस ने लगवाई उठक-बैठक, दी सख्त हिदायत

डीएन ब्यूरो

देश कोरोना महामारी से बढ़ रही संक्रमितों की संख्या रोकने के लिए राज्य सरकारें लॉकडाउन तक लगा दी है। इसके बावजदू लोग लापरवाही बरतने से पीछे नहीं हट नहीं है। महराजगंज में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है जहां, पुलिस ने ऐसे लोगों को अच्छा सबक सिखाया है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर



महराजगंजः देश कोरोना महामारी की दूसरी लहर से पीड़ित है। तेजी से बढ़ रही संक्रमितों की संख्या रोकने के लिए राज्य सरकारें लॉकडाउन तक लगा दी है। इसके बावजदू लोग लापरवाही बरतने से पीछे नहीं हट नहीं है। इस बीच महराजगंज में एक ऐसा मामला है, जहां पर लॉकडाउन का उल्लघंन करना लोगों को महंगा पड़ रहा है। 

महराजगंज में फरेंदा पुलिस ने लॉकडाउन का उलंघन करने वाले लोगों से उठक- बैठक कराई। इसके साथ ही बेवजह घर से बाहर निकले वाले लोगों को सख्त हिदायत दी है। 

बता दें कि पूरे उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए गुरुवार सुबह तक लॉकडाउन लगाया गया है, जिसे आने वाले समय में और बढ़ाया जा सकता है। कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए सरकार ने शुक्रवार की रात से गुरुवार सुबह तक लॉकडाउन लगाया है। हालांकि, इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है, लेकिन इसके लिए ई-पास जारी किए जाएंगे।










संबंधित समाचार