
रांची: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी ने अपने दो पूर्व व्यावसायिक साझेदार के खिलाफ यह दावा करते हुए एक आपराधिक मामला दायर किया है कि उन्होंने क्रिकेट अकादमी स्थापित करने से संबंधित अनुबंध का पालन नहीं कर उन्हें लगभग 16 करोड़ रुपये की चपत लगाई है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार यह मामला खेल प्रबंधन कंपनी आरका स्पोर्ट्स के दो निदेशकों के खिलाफ एक निचली अदालत में दायर किया गया है।
पटना की एक लॉ फर्म विधि एसोसिएट्स से धोनी के अधिवक्ता दयानंद सिंह ने कहा कि उन्होंने धोनी की ओर से रांची की एक सक्षम अदालत में आरका स्पोर्ट्स के निदेशक मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 406 और 420 के तहत आपराधिक मामला दायर किया है।
Published : 5 January 2024, 8:27 PM IST
Topics : आपराधिक मामला एम एस धोनी दायर धोखाधड़ी पूर्व कप्तान भारतीय क्रिकेट टीम रांची व्यावसायिक साझेदार