Corona Updates India: मुंबई से आए युवक में दिखे कोरोना वायरस के लक्षण

डीएन ब्यूरो

भारत में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसी दौरान महराजगंज में भी एक व्यक्ति में इस लक्षण पाए गए हैं। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

मरीज को जिला अस्पताल ले जाते लोग
मरीज को जिला अस्पताल ले जाते लोग


महराजगंजः एक तरफ जहां कोरोना वायरस के बढ़ते कहर के कारण कई जिलों को लॉकडाउन किया गया है। वहीं महराजगंज में मुंबई से आए व्यक्ति में इसके लक्षण पाए गए हैं।

यह भी पढ़ेंः महराजगंज की बड़ी ख़बर, हिस्ट्रीशीटर अनिल गुप्ता पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, भेजा जेल

फरेन्दा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में पडरहवा थाना पुरंदरपुर निवासी शिव कुमार को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में भर्ती कराया गया। जिसे डॉक्टरों ने जांच पड़ताल के दौरान कोरोना वायरस के लक्षण मौजूद होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

महराजगंजः एक तरफ जहां कोरोना वायरस के बढ़ते कहर के कारण कई जिलों को लॉकडाउन किया गया है। वहीं महराजगंज में मुंबई से आए...

Posted by डाइनामाइट न्यूज़ महराजगंज on Sunday, 22 March 2020

यह भी पढ़ेंः पांच महीने से लावारिस की तरह भटक रहे हैं निलंबित आईएएस अमरनाथ उपाध्याय, अकड़ हुई ढ़ीली

युवक मुंबई से सात आठ दिन पहले घर लौटा था। युवक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान उसके परिजनों को भी सही से रहने की सलाह दी गई।










संबंधित समाचार