
चेन्नईः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम को मंगलवार की सुबह ही बड़ा छटका मिला। पी. चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम के घर सीबीआई ने छापा मारा। चिदंबरम के चेन्नई स्थित निवास और उनके बेटे के कराईकुडी स्थित घर में छापा मारा गया है।
खबरों के मुताबिक सीबीआई की छापेमारी कुल 16 जगहों पर हुई। पीटर मुखर्जी के आईएनएक्स मीडिया को मंजूरी देने के मामले में चिदंबरम के खिलाफ सोमवार को एफआईआर दर्ज हुई थी, जिसके बाद सीबीआई ने छापेमारी की। चेन्नई के अलावा मुंबई, दिल्ली, गुरूग्राम स्थित ठिकानों पर भी सीबीआई का सर्च ऑपरेशन चल रहा है।
क्या कहा पी. चिदंबरम ने
सीबीआई की छापेमारी के बाद पी. चिदंबरम ने कहा कि मेरी आवाज दबाने के लिए सीबीआई ने छापा मारा है। साथ ही उन्होंने सरकार पर सीबीआई और अन्य एजेंसियों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। चिदंबरम ने कहा कि उन्होंने सभी नियमों का पालन किया है, सरकार बेवजह उन्हें निशाना बना रही है।
Published : 16 May 2017, 10:52 AM IST
Topics : कार्ति चिदंबरम छापा पी. चिदंबरम सीबीआई