
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने उचित परमिट के बिना अपने गोदाम में 10 लाख रुपये के हानिकारक रसायन रखने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि रविवार को छापे के दौरान पुलिस को भिवंडी इलाके के वडगांव और पूर्णा गांवों में स्थित गोदाम में एक टैंकर व ड्रम में रखे हानिकारक रसायन मिले।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने गोदाम से मानव सेहत के लिए हानिकारक रसायन जब्त किए हैं, जिनका भंडारण करने के लिए एक उचित परमिट की आवश्यकता होती है।
पुलिस के मुताबिक, मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है और इसकी जांच की जा रही है।
Published : 23 May 2023, 12:59 PM IST
Topics : आरोप गोदाम ठाणे परमिट पुलिस महाराष्ट्र मुकदमा दर्ज हानिकारक रसायन