Site icon Hindi Dynamite News

गोरखपुर पहुंचे अमित शाह ने कहा- देश में समाप्त हो ‘तीन तलाक’

गोरखपुर मंडल मे 4 मार्च को छठवें चरण में चुनाव होगा। इस इलाके में चुनावी अभियान को गति देने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गोरखपुर में मौजूद हैं। आज शाह ने प्रेस वार्ता कर यूपी में भाजपा के पक्ष में माहौल होने का दावा किया।
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
गोरखपुर पहुंचे अमित शाह ने कहा- देश में समाप्त हो ‘तीन तलाक’

गोरखपुर: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज गोरखपुर में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित किया और यूपी, गोवा औऱ उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया। शाह के साथ प्रेस वार्ता में स्थानीय सांसद योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। शाह की प्रमुख बातें-

यह भी पढ़ें: मैं गुजरात में पैदा हुआ और यूपी ने मुझे गोद लिया- पीएम मोदी

1.    बीजेपी को उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज होने से कोई रोक नहीं सकता
2.    देश में तीन तलाक को समाप्त करने का समय आ गया है
3.    मोदी सरकार ने पूर्वांचल के विकास के लिए एम्स की सौगत दी, जिससे वहां जापानी बुखार पर कंट्रोल हो पाए
4.    दिमाग बुखार के लिए कोई भी अगर बड़ी लड़ाई लड़ा है, तो वो हैं योगी आदित्यनाथ
5.    सपा राज में सभी वर्ग के लोग असुरक्षित
6.    सीएम का अपराधों पर कोई नियंत्रण नहीं 
7.    मुजफ़्फरनगर व मथुरा कांड अखिलेश यादव के लिए धब्बा 
8.    अखिलेश विकास की झूठी तस्वीर जनता को दिखा रहे हैं
9.    सपा- कांग्रेस गठबंधन एक अपवित्र गठबंधन है.. यह दो दलों का नहीं दो कुनबों का है गठबंधन
10.   गोवा, उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी
11.   मणिपुर में किसकी सरकार बनेगी यह कह नहीं सकते
12.   पंजाब में कांटे की है लडाई 
13.   कर्ज माफी पर भाजपा का स्टैंड बिल्कुल साफ। केन्द्र के अलावा प्रदेश सरकारें भी किसानों के कर्ज माफ करती हैं 

 

Exit mobile version