Murder in Bihar: फिर कटघरे में कानून व्यवस्था, दिन-दहाड़े पटना में पूर्व वार्ड पार्षद की गोली मार कर हत्या

डीएन ब्यूरो

Bihar की राजधानी में अपराध रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। बेखौफ बदमाश अब दिन-दहाड़े हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पटना में नगर निगम के पूर्व वार्ड पार्षद की हत्या उनके ही दरवाजे पर कर दी गई है। जिसके बाद अब पुलिस विभाग पर सवाल उठाए जा रहे हैं। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

मृतक के घर में फैला मातम
मृतक के घर में फैला मातम


पटना: दिन-दहाड़े नगर निगम के पूर्व वार्ड पार्षद की हत्या कर दी गई है। ये पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है। इस घटना के बाद लोगों नें गुस्सा और आक्रोश है, जिसके बाद  स्थानीय लोगों ने स्‍थानीय बाईपास पर जाम लगा दिया है। साथ ही पुलिस पर भी सवाल उठाए हैं। 

यह भी पढ़ें: डाइनामाइट न्यूज़ यूपीएससी कॉन्क्लेव में दिखी महिला सशक्तिकरण की झलक, पहुंची तीन वर्षों की महिला टॉपर्स, राष्ट्रपति के सचिव रहे मुख्य अतिथि

रविवार की सुबह जब पत्रकार नगर थाना स्थित चित्रगुप्‍त नगर में दिन-दहाड़े पटना नगर निगम के पूर्व वार्ड पार्षद नागेश्‍वर राय  दाढ़ी बनवाकर घर लौट रहे थें।  तभी उनके दरवाजे पर ही उनकी हत्या कर दी गई थी। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी मिला है। सीसी कैमरे से पीछे की ओर से दिख रहे अपराधी वारदात को अंजाम देकर भागते हुए दिख रहे हैं। बाइक पर दो लोग बैठे हैं। चालक हेलमेट लगाए हुए है। जबकि, एक युवक पीछे बैठा है। 
यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति के सचिव संजय कोठारी ने कहा- आईएएस की परीक्षा में विषयों का सही चयन बेहद जरुरी

सीसीटीवी की फुटेज

इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने बवाल मचाना शुरू कर दिया है। लोग सड़क पर जाम लगा कर बैठे हैं। उन्‍होंने सड़क पर आगजनी व पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। 










संबंधित समाचार