बांग्लादेश में भूस्खलन से सेना के जवान सहित 134 लोगों की मौत

बांग्लादेश के दक्षिण पूर्वी पहाड़ी जिलों मे पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण भारी तबाही हुई है। बारिश की वजह से हुए भूस्खलन में अब तक कम से कम 134 लोगों की मौत हो चुकी है।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 14 June 2017, 1:17 PM IST

ढाका: बांग्लादेश के दक्षिण पूर्वी पहाड़ी जिलों मे पिछले दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण हुए भूस्खलन में अब तक कम से कम 134 लोगों की मौत हो चुकी है और सैंकड़ों घरों को नुकसान पहुंचा है।

बता दें कि बारिश और भूस्खलन से चिटगोंग, बांद्रावन और रंगमती जिलों में सबसे अधिक नुकसान हुआ है। आपदा प्रबंधन मंत्रालय प्रमुख रियाज अहमद ने बताया कि रंगामाटी जिले में सबसे ज्यादा जनहानि की रिपोर्टे मिली है। जहां अब तक 98 लोगों के शव बरामद किए गए हैं।

दूसरी तरफ चिटगोंग जिले में 30 और बांद्रावन जिले में छह लोगों के शव बरामद हुए हैं। मृतकों में सेना के दो अधिकारी और दो जवान भी शामिल हैं। रियाज ने बताया कि बचाव अभियान निरंतर जारी है। उल्लेखनीय है कि जून 2007 में चिटगोंग जिले में भूस्खलन की घटना में करीब 130 लोग मारे गए थे।

Published : 
  • 14 June 2017, 1:17 PM IST

No related posts found.