
बलरामपुर: ऐसा माना जाता है रक्तदान महादान है। इससे किसी की जान बच सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए सशस्त्र सीमा बल की नवीं बटालियन ने संयुक्त जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया।
इस दौरान बटालियन के 19 जवानों ने रक्तदान किया। जवानों ने कहा कि रक्तदान एक पवित्र काम है इसलिए वह इसमें हिस्सा ले रहे हैं। जिससे आवश्यकता पड़ने पर जरूरतमंदों को तुरंत रक्त उपलब्ध हो सके।
नवीं वाहनी के कमाडेंट प्रदीप कुमार ने कहा कि एसएसबी के जवान समाज हित के लिए ऐसे शिविरों का आयोजन करती रहती है।
Published : 10 February 2017, 4:00 PM IST
Topics : एसएसबी जवान रक्त शिविर रक्तदान