कानपुर में हजारों स्कूली बच्चों ने निकाली स्वच्छता जागरूकता रैली

कानपुर में मोदी सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 26 July 2017, 2:46 PM IST

कानपुर: मोदी सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के तहत आज शहर में जागरूकता रैली निकाली गई। नगर निगम द्वारा आयोजित इस रैली का उद्देश्य शहर को स्वच्छ रखना है। जागरूकता रैली में हजारों की संख्या में स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। हजारों स्कूली बच्चों ने रैली में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। रैली स्वरूप नगर से शुरू होकर आर्य नगर पर समाप्त हुई।

बैनर के साथ रैली निकालते बच्चे

इस मौके पर नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि इस रैली का उद्देश्य शहर को स्वच्छ रखने के लिए लोगों को जागरूक करना है। रैली के दौरान बच्चों को स्वच्छ अभियान के लिए शपथ भी दिलाई गई। साथ ही बच्चों ने शहर को गन्दगी मुक्त कराने के लिए लोगों को जागरूक भी किया और स्वच्छता के लिए संकल्प भी दिलवाया।

पर्यावरण के लिए भी किया गया जागरूक

रैली में बच्चों को सिर्फ स्वच्छ भारत के लिए ही नहीं बल्कि पर्यावरण के लिए भी जागरूक किया गया। इस दौरान बच्चों ने लोगों से अपील की कि वो ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं।

Published : 
  • 26 July 2017, 2:46 PM IST

No related posts found.