
नई दिल्ली: शराब नीति से जुड़े मनी लॉंड्रिंग मामले में अंतरिम जमानत पर रिहा हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत की अवधि आज खत्म हो गई है। 21 दिनों के बाद केजरीवाल आज सरेंडर कर तिहाड़ जेल पहुंच गये हैं। अरविंद केजरीवाल के साथ उनके पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता तिहाड़ जेल के गेट तक उनके छोड़ने गये।
तिहाड़ जेल जाने से पहले केजरीवाल ने पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने से पहले केजरीवाल पार्टी नेताओं के साथ राजघाट गये। जहां से वे कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर पहुंचे और बजरंगीबली का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के सीमए भगवंत मान, आप सांसद संजय सिंह, राघव चढ्ढ़ा, मंत्री आतिशी समेत कई अन्य नेता और विधायक भी साथ रहे।
केजरीवाल ने तिहाड़ जेल में सरेंडर करने से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह किसी व्यक्ति के नहीं बल्कि तनाशाही के खिलाफ हैं। एक्जिट पोल भाजपा का माइंडगेम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतगणना के दिन ईवीएम और वीवीपेट पर्चियों के जरूर मिलान करने को कहा।
केजरीवाल ने कहा कि एग्जिट पोल से घबराने की जरूरत नहीं है। एग्जिट पोल फर्जी हैं। आप लोग ये आत्मविश्वास रखो कि हम जीत रहे हैं। इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है। ये चुनाव देश और जनतंत्र को बचाने के लिए है।
केजरीवाल ने कहा कि मैं जेल जा रहा हूं, ये नहीं पता कि वापस कब आऊंगा। लेकिन मेंरे खून का एक-एक कतरा देश के लिए है। उन्होंने कहा कि मैं देश बचाने के लिए जेल जा रहा हूं।
सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को चुनाव प्रचार में हिस्सा लेने के लिए 10 मई को अंतरिम जमानत पर रिहा किया था और 2 जून को सरेंडर करने के कहा था। हालांकि केजरीवाल इस जमानत अवधि को सात दिन और बढ़ाना चाहते थे, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली।
Published : 2 June 2024, 4:45 PM IST
Topics : arvind kejriwal Exit Poll jail Surrendering अरविंद केजरीवाल कार्यकर्ताओं तिहाड़ जेल पार्टी संबोधित सरेंडर