
अमरावती: आंध्र प्रदेश सरकार ने मार्गदर्शी चिटफंड प्राइवेट लिमिटेड (एमसीएफपीएल) की 793 करोड़ रुपये की चल संपत्तियां कुर्क करने का एक आदेश सोमवार को जारी किया।
अधिकारियों ने अनुसार, राज्य सरकार को अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के प्रमुख एन संजय से अनुरोध मिलने के बाद यह आदेश जारी किया गया। सीआईडी वित्तीय अनियमितता और लोगों के धन के दुरुपयोग के आरोपों को लेकर चिटफंड कंपनी के खिलाफ जांच कर रही है।
Published : 30 May 2023, 7:42 AM IST
Topics : अमरावती आंध्र प्रदेश एमसीएफपीएल कुर्क चिटफंड कंपनी मार्गदर्शी चिटफंड प्राइवेट लिमिटेड सरकार