
महराजगंज: जनपद मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल परिसर में एंबुलेंस सेवा 102 और 108 के चालकों ने जमकर हंगामा मचाया। वजह है इनसे काम तो जमकर लिया जा रहा है लेकिन वेतन नही दिया जा रहा है।
जब इसकी जानकारी सीओ सदर औऱ कोतवाल को हुई दोनो दौड़कर भागे अस्पताल परिसर और धरनारत चालकों को समझाने-बुझाने की कोशिश की।
इनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक इस प्रदर्शन की वजह से मरीजों का बुरा हाल हो गया।
बड़ा सवाल यह है कि जब ड्राइवरों से काम लिया जा रहा है तो फिर इन्हें समय से पगार क्यों नही दी जा रही है? खबर लिखे जाने तक बातचीत और मान-मनौव्वल का दौर जारी था।
Published : 18 October 2017, 8:35 PM IST
Topics : 102 108 एंबुलेंस ड्राइवर प्रदर्शन महराजगंज वेतन भुगतान