चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर अखिलेश यादव ने किया माल्यार्पण, किसानों की दुर्दशा पर बोले तीखे बोल

डीएन ब्यूरो

आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पूर्व पीएम स्व चौधरी चरण सिंह की जयंती के मौके पर विधानसभा स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे। जहां उन्होंने किसानों की खराब हालत के बारे में कहा। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर...



लखनऊः अखिलेश यादव ने आज चौधरी चरण सिंह की जयंती के मौके पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने योगी सरकार के राज्यों में किसानों की दुर्दशा को लेकर तीखा हमला बोला। बुंदेलखंड में किसानों के खराब हालात के लिए सरकार को जिम्मेदार बताया और कहा की गन्ना किसानों का आज भी भुगतान बताया है। जबकि कर्जमाफी के नाम पर कुछ किसानों की ही मदद हो पाई।

यह भी पढ़ें: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में की प्रेस वार्ता, जानें प्रेस कॉन्फ्रेंस की अहम बातें

वहीं यूपी में सीएए के नाम पर हुई तोड़फोड़ के लिए यूपी सरकार को जिम्मेदार बताया। अखिलेश यादव ने कहा की इस कानून के खिलाफ देश भर में हिंसक प्रदर्शन हुए हैं। सरकार को इस कानून को लेकर दोबारा विचार करना चाहिए।

गौरतलब है की आज जब अखिलेश यादव चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पंहुचे तो राष्ट्रीय लोकदल के नेता भी उनके साथ मौजूद रहें। झारखंड के चुनावी नतीजों को लेकर अखिलेश ने कहा की झारखंड से भाजपा की सरकार की विदाई होने जा रही है। यूपी में भी 2022 के विधानसभा चुनाव में यूपी की जनता भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाएगी।










संबंधित समाचार