धूमधाम से मनाया गया सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन, गरीबों की मदद के लिए ली शपथ

डीएन ब्यूरो

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में आज केक काटकर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान बहुत से नेता भी मौजूद थें, साथ ही सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं से आम लोगों की मदद करने और गरीबों का जन्मदिन भी मनाने में सहयोग करने को कहा। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..



लखनऊः आज सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने अपने जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं से आम लोगों की मदद करने और गरीबों का जन्मदिन भी मनाने में सहयोग करने को कहा। इस मौके पर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार कर कहा की हमारे जन्मदिन के मौके पर अपने क्षेत्र के गरीबों की मदद करने का संकल्प लें। यही जन्मदिन पर तोहफा होगा।

केक काटने के बाद मैनपुरी से आए सपेरों को मंच पर बुलाकर उनकी कला का आनंद लिया। मंच पर जब बोलने के लिए नेताजी आए तो कार्यकर्ताओं ने जोरशोर से जन्मदिन की बधाई दी। जिसका नेताजी ने हाथ हिलाकर जबाब दिया। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने बोलते हुए कहा की आज देश में काफी समस्याएं हैं।


आर्थिक मंदी ने देश का माहौल खराब कर रखा है। ऐसे में सपा की जिम्मेदारी बनती की आम लोगों के लिए कार्यक्रम बनाकर काम करें। वहीं नेताजी ने कहा की हमारे जन्मदिन के साथ ही कार्यकर्ताओं को भी अपना जन्मदिन जरूर मनाना चाहिए। दूर-दराज के जिलों से आये कार्यकर्ताओं को इस मौके पर धन्यवाद देते हुए कहा की आपका आभार है की आप सर्दी मे इतनी दूर से यहां पहुंचे हैं।










संबंधित समाचार