लखनऊ: UP में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ सपा ने भाजपा सरकार को घेरा

डीएन ब्यूरो

यूपी में कानून व्यवस्था और बेरोजगारी समेत दूसरे मुद्दों को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने आज लखनऊ कलेक्ट्रेट में हंगामेदार प्रदर्शन किया। जोरदार नारेबाजी करते हुए सपा नेता और कार्यकर्ता जब लखनऊ कलेक्ट्रेट पहुंचे तो उन्हें रोकने के लिए कलेक्ट्रेट गेट को बंद कर दिया गया। डाइनामाइट न्‍यूज़ पर पढ़ें पूरी खबर..



लखनऊ: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज बड़ी तादात में लखनऊ कलेक्ट्रेट पहुंचकर कानून व्यवस्था,  बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न जैसे मुद्दों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान काफी देर तक पुलिस समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को समझाने का भी प्रयास करती रही। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को अंदर घुसने से रोकने के लिए पुलिस ने लाठियां भी भाजी और उन्हें कलेक्ट्रेट भवन में अंदर जाने से रोक दिया। 

यह भी पढ़ें: ‘डाइनामाइट न्यूज़ यूपीएससी कॉन्क्लेव 2019’: आईएएस परीक्षा से जुड़ा सबसे बड़ा महाकुंभ

लखनऊ कलेक्‍ट्रेट पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झड़प 

सपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रदेश में जंगलराज जैसी स्थिति हो गई है। बच्चियों से दुष्कर्म और हत्याओं की बाढ़ आ गई है। लोगों को बिजली कटौती, बिजली की दरों में वृद्धि, डीजल-पेट्रोल की मंहगाई, गन्ना किसानों का बकाया नहीं मिल रहा है। गौशालाओं में गायों की मौत, अल्पसंख्यकों पर अत्याचार, आरक्षण पर संकट, भर्तियों में धांधली और भ्रष्टाचार आदि रहेंगे।

वहीं पुलिस और सपाइयों के बीच काफी देर तक जद्दोजहद के बीच समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन समाप्त हो गया। 

 

मीडिया से बात करते हुए समाजवादी पार्टी की नेता विभा शुक्ला ने बताया प्रदेश में महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है लेकिन सरकार का ध्यान केवल समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न करने पर है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यदि सरकार नहीं चेती तो समाजवादी पार्टी इससे भी बड़ा प्रदर्शन करने को बाध्य होगी।










संबंधित समाचार