लखनऊ: सपा के राज्य सम्मेलन में अखिलेश यादव ने नरेश उत्तम पटेल को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनने की दी बधाई, विपक्ष पर साधा निशाना, कही ये बातें

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राज्य सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। संबोधन को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नरेश उत्तम पटेल को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनने की बधाई दी। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में जानिये उनके संबोधन की खास बातें



लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राज्य सम्मेलन का आयोजन लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर रैली स्थल में हो रहा है। 9वें राज्य सम्मेलन की शुरूआत सुबह 10 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद पार्टी का भी झंडारोहण किया गया।

ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ सम्मेलन

सम्मेलन को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संबोधित किया। अपने संबोधन में अखिलेश यादव ने नरेश उत्तम पटेल को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनने की बधाई दी।

पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव ने प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान किया। बता दें कि इस पद के लिए किसी और ने नामांकन नहीं किया था। अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में पार्टी द्वारा किए गए कार्यों को गिनाया।

सम्मेलन को संबोधित करते अखिलेश यादव

अखिलेश यादव के संबोधन की खास बातें

  • अखिलेश यादव ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के द्वारा कार्य नहीं किया गया होता तो आज प्रदेश इतनी तरक्की नहीं कर पाता।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी से डटकर मुकाबला करने और लोकसभा की सीटों को हराने का काम किसी ने किया था तो वह समाजवादी पार्टी ही थी।
  • समाजवादी के लोग चाहते थे कि भारी जीत हासिल हो लेकिन इस तरह के लोकसत्ता में बैठे लोगों ने हर चीज का दुरुपयोग किया।
  • 2022 में समाजवादी पार्टी को सबसे ज्यादा वोट प्रतिशत हासिल हुए थे। हमारी सरकार नहीं बनी, सीटें बढ़ीं न हो लेकिन सपा के लोग ये जान गए हैं तो बीजेपी को कोई हरा सकता है तो वह समाजवादी पार्टी और पार्टी के लोग हैं।
  • समाजवादियों को सरकार बनाने का मौका मिला है सपा ने जनता के लिए काम किया है।
  • जब नेता जी सरकार में आए थे तो किसानों का 10 हजार का कर्जा माफ किया था। कर्जा माफ करके किसान को राहत पहुंचाई। किसान के हित में काम किए गए।
  • जब-जब समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो इस प्रदेश को तरक्की व खुशहाली पर ले जाने का कार्य किया गया।
  • जो काम समाजवादी पार्टी ने किए वो न सिर्फ प्रदेश के लिए बल्कि देश के लिए उदाहरण के रूप में साबित हुआ।
  • जो घोषणा पत्र जनता के बीच में रखा गया वो काम और उससे ज्यादा काम करके समाजवादी पार्टी ने काम करके दिखाया है।
  • समाजवादी पार्टी ने मेट्रो का काम समय पर पूरा करने का काम किया है।
  • नदियों की सफाई पर अखिलेश यादव ने कहा कि गंगा सफाई या नदियों की सफाई को लेकर जो काम चल रहा है, इसमें बड़े पैमाने पर लूट और धोखा हो रहा है। समाजवादी पार्टी ने गोमती नदी को साफ करके उदाहरण पेश किया था।

कल होगा राष्ट्रीय सम्मेलन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कल यानी 29 सितंबर को होगा। राष्ट्रीय सम्मेलन में पार्टी के कई अहम फैसलों पर चर्चा की जाएगी।










संबंधित समाचार