लखनऊ: समाजवादी पार्टी के सम्मेलन का दूसरा दिन, अखिलेश यादव की दोबारा हुई ताजपोशी, बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी का दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सम्मेलन में अखिलेश यादव को फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर



लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अधिवेशन में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को एक बार फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। रमाबाई अंबेडकर मैदान में आयोजित समाजवादी पार्टी के दो दिवसीय सम्मेलन में निर्वाचन अधिकारी प्रो. रामगोपाल यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की हुई ताजपोशी

घोषणा करते हुए रामगोपाल यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अधिवेशन में अध्यक्ष पद के लिए एकलौता नामांकन पत्र अखिलेश यादव का ही आया था। इसके बाद अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया।

यह भी पढ़ें: सपा के राज्य सम्मेलन में अखिलेश यादव ने नरेश उत्तम पटेल को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनने की दी बधाई, विपक्ष पर साधा निशाना, कही ये बातें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव

अखिलेश यादव तीसरी बार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालेंगे। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर सभी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाइयां दी। कार्यक्रम में लगभग 16 प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए। साथ ही कई दिग्गज नेता भी शामिल रहे।

बता दें कि बुधवार को समाजवादी पार्टी के राज्य सम्मेलन के आयोजन के दौरान नरेश उत्तम पटेल को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया था।
 










संबंधित समाचार