Uttar Pradesh: यूपी विधान सभा चुनाव से पहले विभिन्न दलों में मची भगदड़, तमाम बडे़ नेता सपा में शामिल

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव से पहले विभिन्न राजनीतिक पार्टियों में बड़ी गहमागहमी शुरू हो गई है। भाजपा और बसपा जैसे विभिन्न दलों के नेता बड़ी संख्या में अब से कुछ देर पहले समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

लखनऊ में सपा की कांफ्रेंस
लखनऊ में सपा की कांफ्रेंस


लखनऊ: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव से पहले विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के साथ-साथ कई नेता भी चुनावी तैयारियों में जुटने लगे है।

विभिन्न दलों के नेताओं में कितनी खलबली मची हुई है, इस बात का अंदाजा आज लखनऊ में आयोजित समाजवादी पार्टी की एक प्रेस कांफ्रेंस में देखने को मिला।

यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की उपस्थिति में विभिन्न दलों के तमाम बड़े नेताओं ने आज सपा का दामन थाम लिया। 

अखिलेश यादव ने खुद इन नेताओं का पार्टी में स्वागत किया और इसके बाद प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। 

आज समाजावदी पार्टी शामिल होने वाले वाले प्रमुख नेताओं में पूर्व मंत्री आरके चौधरी भी शामिल हैं। आरके चौधरी मोहनलालगंज लोकसभा सीट से लड़ चुके हैं। उनके अलावा कई अन्य बड़े नेताओं ने भी सपा की सदस्यता ली।

प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश यादव की मुख्य बातें  

आज बड़ी संख्या में कई दलों से आये नेता समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसके लिये उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों से लोग आए हैं, मैं उन सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का, जो समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहे हैं उनका स्वागत करता हूं और उन्हें बहुत-बहुत बधाई देता हूं। समाजवादी पार्टी में सभी लोगों का स्वागत है। पार्टी की कोशिश रहेगी बिना भेदभाव के ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी में जोड़ा जाए।

भारतीय जनता पार्टी ने हर वर्ग के लोगों को दुखी किया है। आज खेती बर्बाद हो गई। किसान संकट में चले गए हैं। नौजवानों के साथ भी यह संकट है कि रोजगार है ही नहीं। केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार है। भाजपा की नाकामी से ऐतिहासिक बेरोजगारी बढ़ रही है।

उत्तर प्रदेश में इन्वेस्टमेंट आ रहा है लेकिन जा कहां रहा है, यह बात किसी को भी समझ नहीं आ रही है। 

उत्तर प्रदेश समेत देश में महंगाई कहां से कहां पहुंच गई। पेट्रोल डीजल की कीमत आसमान छू रही है। याद रखिए जिस समय तेल की कीमत बढ़ती है उस समय कीमत दूसरी चीजों की अपने आप बढ़ जाती है।

भाजपा सरकार में यूरिया महंगी, खाद महंगा, जरूरत का हर सामान का महंगा है। आखिर सरकार पैसा कहां ले जा रही है?

निजीकरण के जरिए संविधान से मिले अधिकारों को भी खत्म किया जा रहा है।

10,000 से ज्यादा समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं नेताओं पर सरकार के कहने पर केस दर्ज किए गए।

उन्नाव में लगातार घटनाएं हो रही हैं माताएं बहने कहीं सुरक्षित नहीं है तो आखिर जिम्मेदार कौन है?

समाजवादी पार्टी सरकार ने बेहतर से बेहतर व्यवस्था दी पुलिस को लेकिन सब कुछ भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया।

जौनपुर की घटना आपको पता होगा। जौनपुर में युवक की पुलिस ने पिटाई की और जब पुलिस को पता चला कि युवक बच नहीं सकता उसको तड़के सुबह अस्पताल पर फेंककर भाग गई।

उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा कस्टोडियल डेथ और फेक एनकाउंटर्स हुए हैं। उसके लिए जिम्मेदार कौन है। क्या राजधानी में हत्या नहीं हुई? दिखावे के लिए एक अपराधी का सुनियोजित एनकाउंटर दिखा दिया। भाजपा सरकार बनते ही फेक एनकाउंटर्स का सिलसिला शुरू हुआ।

 यह पहली सरकार है, जो उद्घाटन का उद्घाटन, शिलान्यास का शिलान्यास और एमओयू का एमओयू करती है। भाजपा ने कांग्रेस पार्टी को भी पीछे छोड़ दिया है। जिस प्रदेश में बेटियां सुरक्षित ना हो, माताएं सुरक्षित ना हो हाथरस जैसी घटनाएं हो गई हो, उस प्रदेश में कोई आएगा?
 










संबंधित समाचार