Mainpuri Bypoll: अखिलेश यादव और डिंपल ने सैफई में डाले वोट, मतदान के बाद पुलिस-प्रशासन पर लगाये ये गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिये समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव ने सैफई में मतदान किया। इसके बाद दोनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें अखिलेश यादव ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाये। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 5 December 2022, 12:00 PM IST

सैफई: उत्तर प्रदेश की  मैनपुरी लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिये मतदान जारी है। यहां से डिंपल यादव समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी है। अबसे कुछ देर पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव ने सैफई में मतादन किया। अखिलेश यादव ने इटावा के सैफई में स्थित अभिनव विद्यालय में अपना वोट डाला। मतदान से पहले अखिलेश यादव व उमकी पत्नी ने नेताजी को श्रद्धांजलि दी।

मतदान के बाद अखिलेश यादव और सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस वार्ता में अखिलेश यादव ने वोटिंग के बीच पुलिस-प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाये है। उन्होंने सत्तापक्ष के इशारों पर मतदान में कई तरह की गड़बड़ियां करने का गंभीर आरोप लगाया और पुलिस-प्रशासन पर चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन न करने का आरोप लगाया।  

सैफई में वोट डालने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि पुलिस की कोशिश है कि समाजवादी पार्टी का वोट ही न पड़ने दिया जाए, रामपुर में भी यही हाल है। सपा कार्यकर्ताओं से मारपीट हो रही है, ये सब शिकायतें सुबह से आ रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि मैनपुरी नेता जी की भूमि है। समाजवादी पार्टी को कोई नहीं रोक सकता. बड़ी तादाद में लोग समाजवादी पार्टी को वोट कर रहे हैं। मैनपुरी में नेताजी के प्रति जो सम्मान है, इसलिए एक-एक वोट सपा को चल रहा है, इसलिए बीजेपी घबराई हुई है। भाजपा के इशारे पर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि रामपुर में कहीं भी लोगों को निकलने नहीं दिया जा रहा, पुलिस लोगों को चेक कर रही है। जिनके पास आईडी है, उनको भी वापस किया जा रहा है। सपा के वोट वाले मोहल्ले और गांव में बाहर से आए सुरक्षाबलों को लगाया गया है। 
 

Published : 
  • 5 December 2022, 12:00 PM IST

No related posts found.