अखिलेश का मोदी पर तंज, मन की बात करने वालों ये बताओ काम की बात कब करोगे

अखिलेश यादव ने रैली में लोगों से सपा के पक्ष में वोट देने की अपील की।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 12 February 2017, 12:39 PM IST

संभल: सीएम अखिलेश यादव ने संभल में चुनावी रैली को संबोधित किया। अखिलेश ने रैली में लोगों से सपा के पक्ष में वोट देने की अपील की। साथ ही बीजेपी पर जमकर हमला बोला। जनसभा के दौरान अखिलेश के भाषण की मुख्य बातें:

  1. आम जनता को भरोसा है कि समाजवादी सरकार अपने घोषणापत्र की हर बात पूरी करती है
  2. कांग्रेस के साथ आने से साइकिल और मजबूत हुई है
  3. नोटबंदी के बाद कई लोगों की जान चली गई
  4. मन की बात करने वालों ये बताओ काम की बात कब करोगे
  5. न सिर्फ उत्तर प्रदेश, बल्कि पूरे देश से सांप्रदायिक ताकतों को हटाएंगे
  6. बैंक में लगे लोगों की हम समाजवादी लोगों ने मदद की
  7. बिजली का इंतजाम और भी बेहतर करेंगे
  8. बैंक में लगे लोगों की हम समाजवादी लोगों ने मदद की
  9. एंबुलेंस सुविधा के बाद अब बेहतरीन जिला अस्पताल देंगे

Published : 
  • 12 February 2017, 12:39 PM IST

No related posts found.