
नई दिल्ली: टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी को इन दिनों टीवी शो 'बालिका वधु 2' में देखा जा रहा है। शिवांगी इन दिनों अपने नए शो की शुटिंग में काफी बिजी है। हम सभी जानते है कि सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से शिवांगी को भारत के घर घर में पहचान मिली थी।
इस सीरियल में शिवांगी ने नायरा का किरदार निभाया था। जिसे भारत की जनता काफी पसंद भी किया था। हाल ही में शिवांगी ने एक इंटरव्यू दिया। जिसमें उन्होंने अपने पूराने सीरियल और मोहसीन खान के साथ रिलेशनशिप के बारे में खुल कर बात की।
शिवांगी ने अपने को-स्टार मोहसीन के साथ अपने रिलेशनशिप के बारे बात करते हुए कहा कि - उनके साथ मेरा इक्वेशन अच्छा है, और हमेशा अच्छा रहेगा। लेकिन मैं सेंसिटिव और ज्यादा इमोशनल व्यक्ति हूं। इसलिए रिश्ता आगे बढ़ाना मुश्किल है। तकलीफ होती है कि आपका रिलेशनशिप और दोस्ती उनती नहीं चल पाती जितनी आप चाहते थे। फिलहाल अभी मूव ऑन करना मुश्किल है।
Published : 24 December 2021, 4:37 PM IST
Topics : Actress Shivangi Josh Yeh Rishta Kya Kehlata hain एक्टर मोहसीन खान एक्ट्रेस शिवांगी जोशी बालिका वधु 2 सीरियल