
लखनऊ: आधी रात को तबादलों की लिस्ट जारी करने का दौर एक बार फिर यूपी में शुरु हो गया है। पहली सूची आईपीएस अफसरों की आयी है। इसके बाद आईएएस अफसरों की लिस्ट निकलने वाली है। तबादलों का ये दौर 30 जून तक लगातार चलेगा।
ताजा सूची में 14 जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक निपटा दिये गये हैं।
आईपीएस अफसरों के अभी और बंपर तबादले होंगे। इनमें जोन व रेंज में तैनात एडीजी से लेकर आईजी और एसएसपी तक के नाम शामिल होंगे।
Published : 8 June 2019, 8:40 AM IST
Topics : आईपीएस तबादला पुलिस अधीक्षक यूपी