जापान में लू से 23 लोगों की मौत

डीएन ब्यूरो

जापान में भीषण गर्मी और लू के प्रकोप से पिछले एक सप्ताह के भीतर कम से कम 23 लोगों की जानें जा चुकी है और 12,000 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर


टोक्यो: जापान में भीषण गर्मी और लू के प्रकोप से पिछले एक सप्ताह के भीतर कम से कम 23 लोगों की जानें जा चुकी है और 12,000 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें: चार नामी आईएएस टॉपर्स देंगे नौजवानों को आईएएस की परीक्षा में सफल होने का मूलमंत्र

अग्निशमन विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विभाग ने पांच से 11 अगस्त की अवधि में संग्रहित डाटा जारी किया है। डाटा के मुताबिक मृतकों में ज्यादातर लोग राजधानी टोक्यो से हैं, जहां गर्मी और लू से प्रभावित करीब 1460 लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें: ‘डाइनामाइट न्यूज़ यूपीएससी कॉन्क्लेव 2019’ आईएएस परीक्षा से जुड़ा सबसे बड़ा महाकुंभ

देश के कुछ इलाकों में तापमान 102 डिग्री फारेनहाइट से अधिक चल रहा है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि तापमान की यह अधिकता कम से कम दो सप्ताह और बना रह सकता है। (वार्ता) 










संबंधित समाचार