बिहार में तापमान दिखाने लगा तेवर, जबरदस्त गर्मी से लोगों का बुरा हाल, जानिए मौसम का ताजा अपडेट

डीएन ब्यूरो

बिहार के निवासियों को लू से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं क्योंकि राज्य में कम से कम पांच स्थानों पर पारा 42 डिग्री सेल्सियस के स्तर को पार कर गया है।

बिहार में जबरदस्त गर्मी (फ़ाइल)
बिहार में जबरदस्त गर्मी (फ़ाइल)


पटना: बिहार के निवासियों को लू से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं क्योंकि राज्य में कम से कम पांच स्थानों पर पारा 42 डिग्री सेल्सियस के स्तर को पार कर गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

बिहार के औरंगाबाद जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य सरकार के बिहार मौसम सेवा केंद्र (बीएमएसके) की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, अगले तीन-चार दिनों में प्रचंड लू की स्थिति रहने की संभावना है, जहां पांच जिलों में शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया।

इसमें कहा गया है कि वहीं औरंगाबाद में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शनिवार को 42 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक तापमान दर्ज करने वाले अन्य जिलों में डेहरी (42.8 डिग्री सेल्सियस), पटना (42.4), जमुई (42.3), खगड़िया (42.2) और शेखपुरा (42.1 डिग्री सेल्सियस) शामिल हैं।

शुक्रवार को रोहतास के डेहरी प्रखंड, गया के खिजरसराय प्रखंड और नवादा जिले के वारिसलीगंज में अधिकतम 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नालंदा में अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अरवल में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बिहार के आपदा प्रबंधन मंत्री शाहनवाज ने शनिवार को पीटीआई-भाषा से बात करते हुए कहा था, ‘‘लोगों को सलाह दी जाती है कि वे गर्मी के प्रकोप और निर्जलीकरण से बचें।

उन्होंने कहा था कि राज्य आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसके अलावा जिला अधिकारियों को भी सलाह दी गई है कि वे अपने-अपने जिलों में स्थिति की निगरानी करें।










संबंधित समाचार