
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है। यहां सुबह से ही चल रही तेज हवाएं और बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने गुरुवार को ओले गिरने की भी संभावना जताई है।
बारिश होने के कारण कई जगहों पर जलभराव की भी खबर सामने आई थी जिसकी वजह से यातायात प्रभावित हुआ था। वहीं आज बारिश के कारण सुबह साढ़े आठ बजे भी अंधेरा छाया हुआ है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों दिल्ली-एनसीआर में न केवल जमकर बारिश हुई बल्कि ओले भी पड़े थे, जिसकी वजह से ठंड काफी बढ़ गई थी जिसका असर अभी भी है। दिल्ली में हुई बारिश की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिली।
Published : 14 February 2019, 9:44 AM IST
Topics : ओलावृष्टि तेज हवाएं दिल्ली NCR बारिश मौसम मौसम विभाग