Weather Update: दिल्ली-यूपी में बूंदाबांदी, बारिश और सर्द हवाओं से लुढ़का पारा

डीएन ब्यूरो

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली में बारिश के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया था। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

मौसम का ताजा अपडेट
मौसम का ताजा अपडेट


नई दिल्ली: फरवरी के महीने में तेजी से बढ़ रहे तापमान पर बारिश ने ब्रेक लगा दिया। राजधानी दिल्ली समेत इसके आसपास के राज्यों में सुबह तड़के बारिश हुई, जिससे न्यूनतम तापमान में कमी देखने को मिली और एक बार फिर लोगों को ठंड का एहसास होने लगा। बारिश के साथ-साथ ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना भी हो गया है। इसके साथ ही बारिश ने दिल्ली की हवा को भी साफ कर दिया है।

मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली में बारिश के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया था। पूर्वानुमान के मुताबिक ये स्थिति आज (20 फरवरी) शाम तक बनी रहेगी। इसके बाद कल यानी 21 फरवरी को भी दिल्ली में बूंदाबांदी की संभावना है।

दिल्ली में कल शाम से मौसम बदलने लगा था, ठंडी हवाओं से न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली, जो 10 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। पिछले दिनों न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री के बीच दर्ज हो रहा था।

यह भी पढ़ें | Weather Update: पहाड़ों में बर्फबारी ने बदला मौसम, जानिए यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों के मौसम का ताजा हाल

मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच-छह दिन में ही अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक, जबकि न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस तक चला जाएगा। बृहस्पतिवार को भी तेज सर्द हवाएं चलती रहीं। राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 75 से 33 प्रतिशत रहा। 

यूपी में भी पश्चिमी विक्षोभ का आसार दिखने लगा है। यूपी के अधिकांश हिस्सों में आज हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं इस दौरान 30-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा और ओलावृष्टि की भी आशंका है।

मौसम विभाग ने बताया कि दिन में बादल और धूप का दौर जारी रह सकता है। वहीं देर रात तक मौसम साफ हो ने की उम्मीद है। बिहार के आज ज्यादातर जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें | Weather Alert: यूपी समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, दिल्ली-NCR में बारिश, जानिये मौसम पर बड़ा अपडेट

राज्य में 23 फरवरी तक हल्की बारिश का दौर रहेगा। वहीं इसके बाद अगले 48 घंटों यानी 24 फरवरी से बिहार के कई हिस्सों में 3-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।










संबंधित समाचार