Weather Update: दिल्ली-यूपी में फिर बदला मौसम, जानिए IMD से मौसम का ताजा हाल

डीएन ब्यूरो

भारत के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। जिसके चलते कई राज्यों में तापमान अचानक से बदलने लगा है।। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

दिल्ली-यूपी में फिर बदला मौसम
दिल्ली-यूपी में फिर बदला मौसम


नई दिल्ली: पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद तेज हवाएं चलने से दिल्ली-यूपी के मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। कभी यहां गर्मी हो रही है तो कभी ठंडक का एहसास हो रहा है। बीते दिनों एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई बारिश के बाद से मौसम सुहावना बना हुआ है। बारिश के बाद तेज हवाओं ने बढ़ती गर्मी पर रोक लगाई हुई है।

हालांकि मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आज आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में मौसम सुहावना बना रहेगा।

यह भी पढ़ें | Weather Update: उतर भारत में बदलेगा मौसम का मूड, गर्मी करेगी परेशान, क्या होली पर होगी बारिश?

दिल्ली में चल रही तेज हवाओं के कारण यहां सुबह-शाम के साथ दिन में भी ठंडक का एहसास होने लगा है। देर रात में ठिठुरन महसूस की जा रही है। इस बीच मौसम विभाग ने आज यानी गुरुवार, 6 मार्च को उत्तर-पश्चिमी दिशा से तेज ठंडी हवाएं चलने की संभावना जताई है। यहां हवाएं 14 से 18 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल सकती हैं।

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, बिहार और उत्तर प्रदेश में ठंड लौट आई है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी और निचले पहाड़ी इलाकों में बारिश हो रही है।

यही वजह है कि दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक के मौसम में लोगों को ठिठुरन महसूस हो रही है। इतना ही नहीं बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तेज हवाओं का सिलसिला जारी है। साथी ही यहां धूप निकलने और हल्की बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें | Weather Update: दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में Holi पर कैसे रहेगा मौसम, जानिए IMD का ताजा अपडेट

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में अगले दो दिन तक बारिश हो सकती है। ऐसे में इन इलाकों में रहने वाले लोगों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।










संबंधित समाचार