Lockdown in Maharajganj: कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से गांव को किया गया सील, सख्त पहरे पर पुलिस

डीएन ब्यूरो

महराजगंज के कोल्हुई के दो गांव में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से वहां के हॉटस्पॉट इलाकों को सील कर दिया गया है। इस दौरान वहां पर पुलिस का सख्त पहरा लगा हुआ है। पुलिस लगातार सील किए हुए इलाकों की गश्त कर रही है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

पहरा देती हुई पुलिस
पहरा देती हुई पुलिस


महराजगंजः थाना कोल्हुई क्षेत्र के दो गांव में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से बड़हरा इंद्रदत और कम्हरिया बुज़ुर्ग सील किया गया है। जहां पर प्रशासन द्वारा जगह जगह पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

 यह भी पढ़ेंः इलाज के बहाने झोलाछाप डॉक्टर ने महिला के साथ किया ये घिनौना काम, पुलिस ने सिखाया सबक.. 

इलाके को सील करने के बाद लोगों को घर से निकलने के लिए मना कर दिया गया है। साथ ही एक-दूसरे के घर जाने पर सख्त पाबंदी लगा दी गई है, जिससे संक्रमण का खतरा ना बढ़ सकता है। 

यह भी पढ़ें: डिप्टी सीएम द्वारा उद्घाटन किए गए पीपा पुल के हाल हुआ बेहाल, परेशानी का सामना कर रहे निवासी  

गश्त करती पुलिस की टीम

सील किए गए गांव में किसी को भी आने-जाने की इजाजत नहीं है। इन गावों का मुख्य मार्केट कोल्हुई कस्बा पड़ता है, कोल्हुई भी सील किया गया है। प्रशासन पूरी तरह से सख्त है। लॉकडाउन का उल्लघंन करने वालों से पुलिस सख्ती से निपट रही है।










संबंधित समाचार