UP Assembly Polls: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने दिए शिवपाल की पार्टी से गठबंधन के संकेत, कही ये बात

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल की पार्टी के साथ गठबंधन के संकेत दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव


लखनऊः सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हर वर्ष की तरह इस बार भी दिवाली का त्योहार मनाने अपने गांव सैफई पहुंचे हैं।

इस दौरान उनसे चाचा शिवपाल सिंह के साथ गठबंधन को लेकर सवाल किए गए, जिस पर उन्होंने कहा सभी छोटे दलों को साथ लिया जाएगा। चाचा का भी एक दल है। इसको भी साथ लाने का काम करेंगे। चाचा का पूरा सम्मान होगा।

अखिलेश यादव ने कहा, समाजवादी पार्टी के लोग शिवपाल यादव को ज्यादा से ज्यादा सम्मान देने का काम करेंगे। पूरी कोशिश करूंगा कि उन्हें भी चुनाव में साथ लिया जाएगा।

इसके अलावा अखिलेश यादव ने उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिलकर दीपावली की बधाई दी और खाद, फसल व अन्य कारणों से दिवंगत किसानों की याद में एक दीपक जलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज दीपावली है, हम सभी लोग संकल्प लें कि सभी के जीवन में खुशियां आएं और उत्साह के साथ दीपावली मनाएं। वहीं एक विचार यह भी करना पड़ेगा कि आज भी लोग महंगाई के कारण त्योहार नहीं मना पा रहे हैं। गरीबी के कारण लोगों का पेट नहीं भर रहा है। 










संबंधित समाचार