Twitter पर ट्रेंड हुआ #YA_कोपलटाएंगे_AYको_लाएंगे, जानें क्या है मायने

डीएन ब्यूरो

यूपी विधान सभा चुनाव की सरगर्मी सोशल मीडिया और खास तौर पर Twitter पर जोर-शोर से देखी जा रही है। डाइनामाइट न्यूज़ एक्सक्लूसिव:

Twitter पर ट्रेंड हुआ #YA_कोपलटाएंगे_AYको_लाएंगे
Twitter पर ट्रेंड हुआ #YA_कोपलटाएंगे_AYको_लाएंगे


नई दिल्ली: यूपी विधान सभा चुनाव की सरगर्मी सोशल मीडिया और खास तौर पर Twitter पर जोर-शोर से देखी जा रही है। चुनाव में भले 10 महीने बाकी हों लेकिन राजनीतिक लड़ाई शुरु हो चुकी है। 

मंगलवार को Twitter पर #YA_कोपलटाएंगे_AYको_लाएंगे Trend कर रहा था। जब डाइनामाइट न्यूज़ ने इस बारे में सोशल मीडिया के कुछ एक्सपर्ट्स से बात की थी उन्होंने कहा कि हैशटैग देखने से ऐसा लगता है कि इसे सपा समर्थकों ने ट्विटर पर ट्रैंड कराया है। 

सपा कार्यकर्ता इसके जरिये अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्व काल (2012-2017) के बीच में कराये गये विकास कार्यों को सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो के माध्यम से बता रहे हैं तो वहीं वर्तमान योगी सरकार के कार्यकाल में जो कमियां रह गयी हैं, उसे उठा रहे हैं।










संबंधित समाचार