गिट्टी से फिसलकर ट्रैक्टर ट्राली पलटा, ट्राली के नीचे दबा मजदूर

डीएन ब्यूरो

शुक्रवार को सड़क पर गिट्टी गिराकर वापस लौट रहा ट्रैक्टर ट्राली गिट्टी से फिसलकर गड्ढे में गिर गया। चालक मजदूर ट्रैक्टर के नीचे दब गए। ग्रामीणों और पुलिस के जवानों ने काफी मशक्कत के बाद मजदूर को ट्राली के नीचे से निकाला गया। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..



सिसवा बाजार(महराजगंज): सड़क पर गिट्टी गिराकर वापस लौट रहा ट्रैक्टर ट्राली गिट्टी से फिसलकर गड्ढे में गिर गया। जिसमें चालक मजदू उसके नीचे दब गया था, लेकिन काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाल लिया गया। मामला कोठीभार थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा हरपुर पकड़ी के बलुआ टोला का है।

यह भी पढ़ें: महराजगंज: नेशनल हाइवे Vs बाई-पास, कुछ सुलगते सवाल..

 

 ट्रैक्टर ट्राली को निकालते लोग

बताया जा रहा है कि बउरहवा बाबा मंदिर के पास से बलुआ टोला तक कच्ची सड़क का निर्माण कार्य चल रहा था। शुक्रवार को सड़क पर मजदूर ट्रैक्टर ट्राली से गिट्टी गिरा रहा था।  करीब 11 बजे बिहार के पटना जिला निवासी मजदूर 36 वर्षीय महेंद्र अपने साथी मजदूर 18 वर्षीय संतोष के साथ ट्रैक्टर ट्राली से गिट्टी गिराकर उसी रास्ते वापस जा रहे थे। तभी ट्रैक्टर ट्राली गिट्टी से फिसलकर अनियंत्रित हो गई। ट्राली बाई तरफ गड्ढे में पलट गई। इस बीच संतोष ने कूदकर अपनी जान बचा लिया।

यह भी पढ़ें: महराजगंज: घरेलू मामले को सुलझाने गए थानेदार खुद परिजनों की करने लगे पिटाई, जमकर हुई हाथापाई

 

लेकिन महेंद्र ट्रैक्टर के नीचे दब गया, घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक विजय नारायण, चौकी प्रभारी महेंद्र यादव व यूपी 100 के जवान अपना यूनिफार्म निकालकर महेंद्र को निकालने का प्रयास करने लगे। लगभग ढाई घण्टे की कड़ी मेहनत के बाद पुलिस के जवानों ने महेंद्र को ट्राली के नीचे से निकाल लिया। महेंद्र को सिसवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उसका दाहिना पैर बुरी तरह फैक्चर होने के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।










संबंधित समाचार