घर की दीवाल काट चोरों ने उड़ाए हजारों के जेवरात, हुए रफूचक्कर

डीएन ब्यूरो

शनिवार की रात को महराजगंज में चोरों ने घर की दीवाल काट घर में घुस हजारों के कपड़े और कीमती सामान लेकर रफूचक्कर हो गए। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर...

दीवाल काट चोरों ने उड़ाए हजारों का जेवरात
दीवाल काट चोरों ने उड़ाए हजारों का जेवरात


महराजगजंः शनिवार की रात महराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा महदेवा दुबे टोला गोविंदपुर में चोरों ने घर की दीवाल काट घर में घुस हजारों के जेवरात, कपड़े और कीमती सामान लेकर रफूचक्कर हो गए।

सूचना मिलते ही थाना फरेंदा जांच में जुटी गई। महदेवा दुबे टोला गोविंदपुर निवासी प्रेम यादव के घर बीती रात चोरों ने सेंघ काट हजारों का सामान उठा ले गए।

सुबह होते जब राहगीरों ने देखा कि प्रेम यादव के घर की दीवाल कटी हुई है तो प्रेम यादव को सुचना दी गई इस बारे में। घर और दीवाल की ऐसी हालत देखते ही प्रेम यादव भौचक्का हो गये। उन्होंने तत्काल सूचना फरेन्दा थाना पुलिस को दी फरेंदा पुलिस जांच में जुट गई है।










संबंधित समाचार