Lockdown in Maharajganj: लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर बरसी पुलिस की सख्ती, घर में दूबके लोग

डीएन ब्यूरो

कई जगहों पर लॉकडाउन को लेकर काफी लोग बेपरवाह नजर आए रहे हैं। जिसे देखते हुए अब पुलिस भी सख्ती से कदम बढ़ा रही है। मंगलवार की सुबह कोल्हुई कस्बे में पुलिस की सख्ती देख लोगों के होश उड़ गए हैं। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

सड़कों पर पसरा सन्नाटा
सड़कों पर पसरा सन्नाटा


महराजगंजः कई दिनों से लोग लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए नजर आए थें। कुछ लोग बिना किसी के काम के ही घरों से बाहर निकल जा रहे थें। इन हालातों को देखते हुए अब पुलिस ने सख्ती अपनाई है। जिसे देखते हुए लोगों के होश उड़ गए हैं।

यह भी पढ़ें: पुलिस ने छापेमारी में नष्ट किए कच्ची शराब, चार हिरासत में

मंगलवार की सुबह थाना कोल्हुई कस्बे में पुलिस की सख्ती देख लोगो के होश उड़ गए हैं। लॉकडाउन तोड़ने वाले पर पुलिस सख्ती बरत रही है। आज सुबह कोल्हुई के मेन चौराहे पर जबरदस्त चेकिग अभियान चलाया गया। बेवजह घूमने वालों में हड़कंप मच गया। एस आई ने बताया की कोल्हुई 3 किलोमीटर में पूरा इलाका सील है।

चेकिंग करती पुलिस

यह भी पढ़ेंः महराजगंज जिले में पाठ्यक्रम का शिक्षण कार्य ऑनलाइन कराने का निर्देश 

इस दौरान किसी को भी आने जाने की इजाजत नहीं है। विशेष जरूरी पर पूछताछ के बाद ही छोड़ा जा रहा है। पुलिस के सख्त तेवर देख कस्बे में सन्नाटा पसरा हुआ है।










संबंधित समाचार