यूपी में सपा की तिरंगा यात्रा की शुरुआत आज, अखिलेश यादव कन्नौज से करेंगे शुभारंभ

डीएन ब्यूरो

आजादी की 75वीं वर्षगांठ के खास मौके पर समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में आज से घर-घर तिरंगा फहराने के अभियान की शुरूआत करने जा रही है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

अखिलेश यादव आज करेंगे सपा की तिरंगा यात्रा का शुभारंभ
अखिलेश यादव आज करेंगे सपा की तिरंगा यात्रा का शुभारंभ


लखनऊ: आजादी की 75वीं वर्षगांठ के खास मौके पर समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में आज से घर-घर तिरंगा फहराने के अभियान की शुरूआत करने जा रही है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को कन्नौज से पार्टी की तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करेंगे। 

समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में मंगलवार 9 अगस्त 2022 से 15 अगस्त 2022 तक घर-घर तिरंगा फहरायेगी। इस अभियान की शुरुआत आज पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव करने वाले हैं। इसके लिये पार्टी द्वारा व्यापक तैयारियां की गई है।

सपा की तिरंगा यात्रा के शुभारंभ के लिये कन्नौज में बड़ी संख्या सपा कार्यकर्ता और नेता पहुंच चुके हैं। 

समाजवादी पार्टी इन दिनों राज्य में सदस्यता अभियान भी चला रही है।

इससे पहले सपा ने कल गाज़ीपुर से लोकतंत्र को बचाने के लिए शुरू होगी "देश बचाओ देश बनाओ समाजवादी पदयात्रा का भी शुभारंभ किया। पदयात्रा के संयोजक अभिषेक यादव ने अपने साथियों के साथ सपा कार्यालय पर पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की।










संबंधित समाचार