LockDown in Maharajganj: लॉकडाउन के दुसरे दिन मुख्य मार्गों पर दिखा सन्नाटा, घरों से बाहर नहीं निकले लोग

डीएन ब्यूरो

कोरोना वायरस जैसी महामारी को लेकर केंद्र सरकार ने जहां पुरे भारत में लाकडाउन कर दिया है। वहीं महराजगंज जिले के सिसवा-निचलौल मुख्य मार्ग पर पुरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ है। डाइनामाइट न्यूज़ विशेष..



महराजगंजः कोरोना वायरस का ना सिर्फ किसी एक देश में बल्कि पूरी दुनिया में फैला हुआ है। इसको लेकर सरकार ने भारत में बुधवार से पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया है। वहीं आज लॉकडाउन का दूसरा दिन है। जिस दौरान महराजगंज में हर तरफ सन्नाटा पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ेंः गैंगेस्टर अनिल गुप्ता की बढ़ी मुसीबतें, फर्जी RTI/लीगल नोटिस के नाम पर अधिकारियों को डरा-धमका अर्जित की गयी सम्पतियों की जब्ती में जुटा जिला प्रशासन 

सुनसान पड़ी सड़कें

कोरोना वायरस को लेकर किए गए लॉकडाउन से महराजगंज जिले के सिसवा-निचलौल मुख्य मार्ग पर पुरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ है। इंमरजेंसी कामों से नगर और ग्रामीण के लोग घर से बाहर निकलकर आवश्यक समानों की खरीदारी कर रहे हैं। वहीं जगह-जगह प्रशासन द्वारा कुछ मार्गों पर बेरिकेटिंग बनाई गई है।

यह भी पढ़ेंः महराजगंज की बड़ी ख़बर, हिस्ट्रीशीटर अनिल गुप्ता पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, भेजा जेल

लॉकडाउन के दूसरे दिन का नजारा

बता दें कि डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक जिले के घुघुली, पुरैना, सिसवा, बन्दीढ़ाला, कटहरी, चिउटहां, हेवती, सबया, निचलौल, बहुआर, पनियरा, परतावल, ठूठीबारी, रतनपुर, बरगदवा, परसामलिक, नौतनवा, सोनौली, कोल्हुई, समरधीरा, पुरंदरपुर, बृजमनगंज, लेहड़ा, फरेन्दा, धानी, मुजुरी, खुटहां, पकड़ी आदि इलाकों में पुलिस की पूरी सख्ती है।










संबंधित समाचार